चमत्कारिक रूप से अटका है ये पवित्र पत्थर
इस दुनिया में धर्म से जुड़े कई रोचक तथ्य मिल जाएंगे जो अपने आप में अद्भुत है। धर्म से जुड़ा एक ऐसा ही अद्भुत नज़रा देखने को मिलता है म्यांमार में। म्यांमार में करीब 25 फीट ऊंचाई का एक ऐसा भारी-भरकम पत्थर है जो एक दूसरे पत्थर के तीखे ढाल पर अटका हुआ है। और कई सदीं से वो ठस का मस नहीं हुआ है।
स्थानीय लोग इसे पवित्र मानते हैं और इसकी पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमडती है। इसे गोल्डन रॉक या क्यैकटियो पगोडा भी कहते हैं। यह बर्मा के बुद्धिस्ट लोगों का प्रमुख तीर्थ स्थल भी है।
जिस छोटे आकार के पत्थर पर यह टीका है उससे यह अलग मालूम पड़ता है और ऐसा लगता है कि यह कभी भी गिर सकता है। लेकिन यह सालों से अपनी जगह पर कायम है। इस पत्थर को देखने पर प्रतीत होता है की ये सोने का है इसलिए इसे ‘द गोल्डन रॉक’ के नाम से भी जाना जाता है।
नवंबर से मार्च के बीच यहां हजारों की संख्या में लोग पूजा करने आते हैं। स्थानीय लोग मानते हैं कि अगर साल में तीन बार इस पवित्र स्थल पर आया जाए तो उनके धन और शोहरत में बढ़ोतरी होती है।
आजतक ये पत्थर अपने आप में रहस्य बना हुआ है की दूसरे पत्थर के छोर पर ये कैसे टीका हुआ है
Photos