अकेले में लड़कों के बारे क्या इमेजिन करती हैं लड़कियां, उनके सारे राज खोलेगी ये 7 बातें...जाने!

ब्वॉयफ्रेंड को लेकर चर्चा :-

अकेले में लड़कियां यह इमेजिन करती हैं कि वे अपने ब्वॉयफ्रेंड या अपने क्रश के साथ रोमांस कर रही हैं। वे खुली आंखों से ही प्यार के सपने देखती हैं। जब भी लड़कियां अकेली होती हैं तो वह अपने ब्वॉयफ्रेंड के नेचर और आदतों के बारे में बात करना खासा पसंद करती हैं। क्योंकि लड़कियां अक्सर ब्वॉयफ्रेंड हो लेकर बहुत ही संवेदनशील होती हैं। अक्सर लड़कियों के संदर्भ में एक बात हमेशा से ही कही जाती है कि वे रहस्यमयी होती है। उनके दिल में कई ऐसे राज छिपे होते हैं जिन्हें वो हरेक के साथ शेयर नहीं करती हैं।


मनपसंद व्यंजन पर टूट पडऩा :-

अमूमन सब के सामने सलीके से खाना खाने वाली लड़कियों को जब अकेले में खाने पर टूटते देखा जाता है तो हंसी रोके भी नहीं रूकती। अकेले में अक्सर लड़कियां पसंदीदा व्यंजनों को ऐसी खाती हैं, मानों वो कई सालों के बाद कुछ खा रही हों। लड़कियों को अक्सर स्वादिष्ट और चटपटा खाना काफी पसंद होता है। भले एक बार मिठाई नहीं मिले लेकिन कुछ चटपटा तो जरूर होना चाहिए। लड़कियां अगर घर में अकेली हों और फ्रिज में उसकी पसंदीदा चीज पड़ी है तो उसे चुराकर खाने में भी गुरेज नहीं करती भले ही सबके सामने डायटिंग बहाना बनाती हों।

राज जानने की इच्छा :-

कहते खाली दिमाग शैतान का घर होता है ठीक वैसे ही जब लड़कियां घर पर अकेली होती है तो वह अपने ब्वॉयफ्रेंड या फिर एक्स ब्वॉयफ्रेंड की प्रोफाइल को टटोलती रहती हैं वह अब किसे डेट कर रहा है। अक्सर लड़कियों को हमेशा लगता है कि उनका ब्वॉयफ्रेंड कुछ न कुछ उनसे छिपाता जरूर है। इस कुछ को जानने के लिए वो हमेशा बहुत उत्सुक रहती हैं। जब वह अकेली होती इस मौके को भुनाने से नहीं चुकना चाहती है।


फैशन परेड :-

यह सच है। अमूमन लड़कियां जब अकेली घर पर होती हैं तो दर्पण के सामने में खुद को देखकर बड़ी इतराती रहती हैं यानी खूब स्टाइल मारती है। वे अक्सर आईने के सामने अपने बेहतरीन आउटफिट्स पहन कर या जिन कपड़ों को उन्होंने पिछले हफ्ते ही सेल से खरीदा था, लेकिन डांट पडऩे के डर से घरवालों से छुपाकर रखा था, उन्हें पहनकर मटकती नजर आती हैं। अकेले होने पर महिलाएं वो सबकुछ करना पसंद करती हैं जो वो किसी के होते हुए नहीं कर पाती हैं। कई बार ये चीजें बड़ी ही अजीबोगरीब होती हैं। शीशे के सामने बिकनी पहनकर नाचना या फिर तरह-तरह के पोज बनाकर तस्वीरें लेना।

टीवी शो देखना :-


अकेले में अमूमन लड़कियां वह टीवी शो देखना पसंद करती हैं, जिसके बारे में कभी स्वीकार नहीं करतीं। हो सकता है कि वे आपको कोई शो बोरिंग बताती हों और अकेले में उसे बड़े चाव से देखती हों। लड़कियां अक्सर अपने पसंदीदा शो के लिए एक बार खाना छोड़ सकती हैं लेकिन शो को मिस नहीं करती हैं। लड़कियां अपने पसंदीदा शो को देखना कभी नहीं भूलती और अक्सर जब वह अकेली होती अपनी फ्रेंड्स के साथ उसको लेकर चर्चा भी करती रहती हैं।

तेज आवाज में गाना सुनना :-

भले ही उनकी आवाज सुरीली हो या ना हो, जब लड़कियां अकेली घर पर होती हैं तो वे फुल वॉल्यूम में अपना पसंदीदा गाना गाना पसदं करती हैं। इसके साथ ही उन्हें अकेले में दिल खोल कर डांस करते हुए भी देखा जा सकता है। अक्सर लड़कियां अपने पसंदीदा गाना गाने और सुनने और डांस करने की बहुत शौकिन होती है।


अवॉर्ड स्पीच :-

अक्सर लड़कियां जब घर पर अकेली होती हैं तो वह तरह-तरह से इमेजिन करती हैं। वह इमेजिन करती हैं कि उन्होंने कोई बड़ा पुरस्कार या मिस वर्ल्ड जैसा कोई खिताब जीत लिया है। इसके बाद वे अवॉर्ड एक्सेप्टेंस स्पीच देती हुई दिखती हैं। कहते खाली दिमाग शैतान का घर होता है। ठीक वैसे जब लड़कियां अकेली घर पर होती है उनका दिमाग बहुत तेज दौड़ता है और वो अनेक प्रकार की बातों को सोचती रहती हैं।


इंगेजमेंट पर चर्चा :-


अक्सर जब लड़कियां घर पर अकेली होती हैं तो वह एक-दूसरी की इंगेजमेंट को लेकर चर्चा करना काफी पसंद करती हैं। जैसे ही इंगेजमेंट को लेकर लड़कियों के बीच चर्चा छिड़ती है तो लेन-देन की बातें होना तो स्वाभिक माना जाता है। ज्यादातर लड़कियां को अपने सजने-सवरने, कपड़े और गहनों को लेकर एक-दूसरे से कंपेयर करना पसंद होता है।
Powered by Blogger.