ये हैं विश्व के 10 विशाल और अद्भुत रॉक स्टैचू
रॉक स्टैचू की भव्यता तो देखते ही बनती है। रॉक स्टैचू का मतलब होता है एक बहुत बड़ी चट्टान या पहाड़ी को काटकर उसे एक मूर्ति का आकर देना। आइए आपको बताते हैं विश्व के 10 विशाल और अदभुत रॉक स्टैचू के बारे में।
विशालकाय मैत्रेय बुद्ध – चीन (The Giant Maitreya Buddha of Binglng, China)
चीन में येलो रिवर के किनारे एक कैनियन में बिंगलिंग टेम्पल है। इस टेम्पल में 600 से अधिक रॉक स्टैचू है थे, विशालकाय मैत्रेय बुद्ध उनमे से सबसे बड़ी है, इसकी ऊँचाई 100 फीट है।
स्टैचू ऑफ शापर प्रथम – ईरान (Colossal Statue of Shapur I: Iran)
इसकी विशालता देखने लायक है। यह द्वितीय सैसानियन राजा शापर प्रथम की मूर्ति है। उसकी 21 फीट (6.7 मी.) ऊंची स्टैचू शापूर गुफा में तैयार की गई थी। 14 वीं शताब्दी के बाद इसे भूकंप से नुकसान पहुंचा था। इसका एक हाथ और पैर नहीं है फिर भी इसे काफी संभाल कर रखा गया।
अवुकाना बुद्ध प्रतिमा – केकरीवारा, श्रीलंका (Avukana Buddha Statue: Kekirawa, Sri Lanka)
इस 40 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण 5 वीं शताब्दी में किया गया था। इसका निर्माण एक ही ग्रेनाइट की चट्टान से किया गया है।
तीर्थंकर मूर्तियां – ग्वालियर, भारत (Tirthankara Jain Sculptures: Gwalior, India)
भारत का ग्वालियर इन मूर्तियों के लिए पूरे विश्व में फेमस है। पूरे भारत में प्राचीन जैन टेम्पल और गुफामंदिरों में तीर्थंकरों की सुंदर मूर्तियां मिलती हैं। मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में एक पहाड़ी की चट्टान पर 100 से अधिक तीर्थंकर मूर्तियां बनी हैं, लेकिन इनके केवल सिर ही दिखाई देते हैं।