हमारे देश में शादी के समय वधू के परिवार की तरफ़ से वर को खुश करने के लिए दहेज दिया जाता है। कहीं वर पक्ष के लोग खुलम खुला लड़के की बोली लगाते हैं, तो कहीं लड़की पक्ष के लोग दहेज को रिवाज़ मानकर अपनी सारी जमा पूंजी लड़के पक्ष को सौंप देते हैं। भारत में दहेज प्रथा के विरोध में मैट्रीमोनी वेबसाइट Shaadi.com ने एक कैंपेन की शुरुआत की है- #NotForSale
इस वीडियो में देखिए कि जब एक लड़के को लड़की पक्ष के लोग दहेज में एक मकान देने को तैयार होते हैं, ताकि लड़की को किसी तरह कि दिक्कत न हो। लेकिन लड़का क्या ये घर लेता है। देखिए ये वीडियो ताकि आप अपनी सोच बदल सकें।