इन लोगों को पागल नहीं तो क्या कहेंगे
आप ने सरफिरे लोग तो देखे होंगे, लेकिन इनके जैसे नहीं। इन लोगों को असाधारण कहें या पागल, समझना थोड़ा मुश्किल है। अगर आपको हैरतअंगेज चीजों में दिलचस्पी है तो इनके करतबों के देख आपके होश उड़ जाएंगे।
डेविड ब्लेन
ब्रुकलिन के डेविड ब्लेन ने खुद को एक कब्र में दफन कर लिया और 7 दिन बाद जिंदा निकला।
विम होफ
नीदरलैंड के विम होफ ने साल 2007 में खून जमा देने वाली ठंड में केवल एक अंडरवियर पहनकर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह की।
निक वालेंडा
निक वालेंडा नाम के इस शख्स ने साल 2012 में नियाग्रा फॉल्स को रस्सी के ऊपर चलकर पार किया।
मार्टिन स्ट्रेल
मार्टिन स्ट्रेल ने साल 2007 में दक्षिणई अमेरिका की अमेजन नदी में 3 हजार 300 मील तक तैराकी की। माना जाता है कि इस नदी में नुकीले दातों वाली पिराना मछलियों की तादात ज्यादा है।
रोबी निबेल
अमेरिका के रोबी निबेल के नाम एरीजोना के ग्रांड केनयॉन से सबसे लंबी मोटर साइकिल जंप करने का रिकॉर्ड है।
केविन जॉरगेसन और टॉमी कार्डवेल
अमेरिका के योसमेट नेशनल पार्क की खतरनाक चट्टानों के दर्रो पर चढ़ना मौत को दावत देने जैसा है। लेकिन केविन जॉरगेसन और टॉमी कार्डवेल ने बिना किसी सहायता के इनकी चढ़ाई की।
ऐलेन रोबर्ट
फ्रांस के ऐलेन रोबर्ट ने दुनिया की सबसे ऊंची मीनार बुर्ज खलीफा की चढ़ाई बिना किसी मदद के कर डाली।
एलन यूस्टेस
ऑस्ट्रेलिया के एलन यूस्टेस ने साल 2012 में 39 किलोमीटर की सबसे लंबी छलांग लगाई।
हर्बर्ट निच
ऑस्ट्रिया के 45 वर्षीय एयर पायलट हर्बर्ट निच के नाम सबसे गहरी डुबकी लगाने का खिताब है। हर्बर्ट पानी में एक सांस में 702 फुट गहरी डुबकी लगा चुके हैं।