कहते हैं कि इंसान अकेले आता है और अकेले ही जाता है। लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसी भी घटनाएं होती हैं जो इंसान की मृत्यु के बाद भी उसे ‘जिंदा’ रखती हैं। न वो भूत-प्रेत हैं और न ही सरकार रिकार्ड की गलती। वो हैं ऐसी कहानियां, जिनके मौत के राज उन्हीं के साथ दफन हो जाते हैं।
क्रोएशिया की एक औरत अपने टीवी के सामने 42 साल तक बैठी रही
क्रोएशिया में एक औरत के अवशेष उसकी लापता होने की रिपोर्ट के 42 साल बाद टीवी के सामने मिले। हेड्विगा गोलिक 1924 में पैदा हुई थी। क्रोएशिया की पुलिस के अनुसार पड़ोसियों ने उन्हें 42 साल की उम्र में अंतिम बार 1966 में देखा था। उन्हें लगा कि वह कहीं बाहर गई है।
उनकी तलाश की गई लेकिन किसी ने घर की तलाशी नहीं ली। लेकिन जब घर सरकार के कब्जे में आया तो दरवाजा तोड़ा गया। वहां उनका शरीर सोफे पर बैठा मिला। चाय का कप भी टेबल पर था। ऐसा लग रहा था कि चार दशकों में कुछ भी छेड़ा नहीं गया। कमाल की बात है.. महिला गायब हुई पर घर नहीं तलाशा गया।
38 साल की मृत महिला जो तीन साल तक पड़ी रही सोफे पर
25 जनवरी 2006 को लंदन के बकाया किराया लेने पहुंचे अधिकारियों को किराए की जगह एक खौफनाक चीज मिली- सोफे पर 3 साल पड़ी 38 वर्षीय की एक महिला की लाश। घर में टीवी चल रहा खा, क्रिसमस के उपहार खुले पड़े थे, रसोई में बर्तन धोने के लिए रखे थे।
तोहफों से मालूम चला कि लाश 2003 की है लेकिन मृत शरीर के सड़ने और बदबू के बावजूद किसी ने भी घर तलाशने की जहमत नहीं की। लाश के पूरी तरह सड़ जाने के बाद तस्वीरों से मृत महिला की शिनाख्त जोय्स विंसेंट नाम से हुई। माना गया कि मृत्यु सामान्य थी। जोय्स 80 और 90 के दशक में पॉप म्युजिक के काफी लोगों के करीब थी।
मौत के एक साल बाद लेखक का शरीर उसके घर में मिला3 मई 2013 के दिन मेक्सिको के सांता फे में एक चिकाना लेखक, कार्यकर्ता और टीचर का मृत शरीर उसके घर में मिला। परिजनों और सरकार के अनुसार, मृतका बारबरा सलिनास नोर्मन,70, वहां एक साल से अधिक समय तक मृत रहीं।
वो अपने समय की प्रमुख लेखकों में से एक थीं। वो बच्चों के लिए लिखा करती थीं। लेकिन अंतिम समय में वो अकेलेपन और आर्थिक तंगी से गुजर रहीं थीं। सलिनास का शरीर उनके रिश्तेदार, लुई पॉन्स ने देखा जब वो उनसे मिलने उनके दूसरे घर पहुंचा। घर में भयंकर बदबू के बीच उन्हें ममीकृत शव मिला। शव परिक्षण रिपोर्ट के अनुसार मृत्यु सामान्य थी।
एक आदमी जो दो साल तक मरा पड़ा रहा जब तक सफाई वाला उनके घर नहीं आया
ब्रिघटन, ससेक्स शहर के बीचोंबीच एक एकेला आदमी मृत मिला, वो भी दो साल बाद। शरीर का कंकाल सफाई करने वालों को मिले जब वो उसके घर अपने महीनों का हिसाब लेने पहुँचे। नवंबर 2012 में, सिमन ऐलन का शरीर सिर्फ जुराब पहने सोफे के पीछे मिला।
पुलिस का मानना है कि ऐलन की मौत 2010 में हुई थी, जबसे उसने किराया देना बंद किया। हैरानी की बात यह है कि उस घर से मिले सामान के पुलिस ऐलन के किसी दोस्त या रिश्तेदार तक नहीं पहुंच पाई। मौत के कारण का पता लगाना नामुमकिन था।
फ्लोरिडा में वास्तुकार को मिला महिला तीन साल तक पुराना शव
अगस्त 2013 में फ्लोरिडा की जिनेवा चेंबर्स का मृत शरीर एक वास्तुकार को मिला। पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि चेंबर्स जब जीवित थी तो अकेला रहना पसंद करती थी, घर बेचना चाहती थी और मिजाज से बेहद गुस्सैल थी। वो अपनी प्रॉपर्टी बेच की कहीं जाना चाहती थी। कानूनी दस्तावेजों और कागजात से पता चला कि घर 2009 में ही बिक चुका था और उसे जून 2010 तक घर खाली करना था। पड़ोसियों को लगा कि वह घर छोड़ कर जा चुकी है, लेकिन उसके लॉन की कटी घास से लगा कि कोई दूसरा वहां रह रहा है। पुलिस ने मृत्यु को सामान्य घोषित कर दिया।
आत्महत्या के चार साल बाद भी किसी ने नहीं ली उसकी सुध
शांत और बंद दरवाजों के पिछे कई राज होते हैं। कुछ राज ऐसे होते हैं जो आपकी नींद उड़ा सकते हैं। ऐसा ही हुआ मेक्सिको के मिल्वॉकी के एक रियल एस्टेट एजेंट के साथ, जब वो एक जब्त जायदाद का निरिक्षण करने एक घर में गया। जांच में वहां उसे उस घर के मालिक डेविड कार्टर की लाश सीढियों के पास मिली।
कार्टर के दोस्त और परिचित लोगों ने कहा कि 2007 में वो अपनी नौकरी छोड़ कर दूसरे शहर जा रहे थे। ऐसा प्रतीत हुआ कि कार्टर ने आत्महत्या की थी। ऐसा लगा कि उसने अपने जन्मदिन पर ही खुद को गोली मार ली।
एक वृद्ध अपने बिस्तर में 15 साल बाद सोया मिला
एक एकांत और सुनसान घर में पजामा पहने एक कंकाल मिला, जो करीब 15 साल पुराना था। फ्रांस के लिल्ले शहर की पुलिस का मानना है कि कंकाल घर के मालिक का है। फ्रांस की सरकारी रिपोर्ट के अनुसार उस व्यक्ति का जन्म स्पेन में 1921 में हुआ। उसका कोई रिश्तेदार नहीं था। पुलिस को पुराने और बंद खत मिले जो 1996 से वहां पड़े हुए थे।
जर्मन आदमी सात साल तक बिस्तर में मृत रहा
2007 में एक जर्मन आदमी का शव बिस्तर में मौत के सात साल बाद मिला। एस्सेन की पुलिस के मुताबिक 59 साल का वह आदमी मृत्यु के समय अविवाहित और बेरोजगार था। लाश के पास से पुलिस को वेलफेयर ऑफिस की एक चिट्ठी, सिग्रेट का डब्बा, टीवी गाइड और जर्मनी के पुराने सिक्के मिले। सड़न की बदबू के बाद भी लोगों ने पुलिस को शिकायत नहीं की। किसी ने उस व्यक्ति की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी नहीं लिखवाई।
मौत के आठ साल बाद मिली महिला
ऑस्ट्रेलिया में एक वृद्ध महिला गायब होने के 8 साल बाद मिली। रिश्तेदार, पड़ोसी, अधिकारी, दोस्त, किसी ने भी पुलिस के सूचित नहीं किया। पेंशन जमा होती रही लेकिन सालों तक सिर्फ जमा ही हुई।
नताली वुड को कंकाल 2011 में न्यू साउथ वेल्स में पुलिस को उनके सिडनी के घर में मिला जब उनकी एक रिश्तेदार ने शिकायत दर्ज करवाई कि 2003 से झगड़ें के बाद से उन्होंने वुड से बात नहीं की। संदिग्ध मौत के कारण का पता आज तक नहीं चल पाया है।
पानी और बिजली कटने के बाद भी अधिकारियों ने घर की जांच नहीं की। पड़ोसियों को लगा कि वे अभी दूसरे घर में हैं। हालांकि पुलिस को घर बंद मिला और फर्नीचर भी सही सलामत था।